Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता उदित राज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए उन्हें एक योग्य और जिम्मेदार नेता बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन लोगों में से हैं, जो अपने पूर्वजों की विरासत को न तो बर्बाद करते हैं और न ही उससे पीछे हटते हैं, बल्कि उसे बचाकर आगे बढ़ाते हैं। उदित राज का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पूर्व कांग्रेसी नेता नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी की कार्यशैली और सोच पर सवाल उठाए थे।
राहुल गांधी को बताया ‘लायक नेता’
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में उदित राज ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं स्वीकार करते हैं कि वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन केवल विरासत मिलना ही काफी नहीं होता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इतिहास में कई बड़े राजनीतिक और शाही परिवार रहे हैं, जिनकी विरासत उनके उत्तराधिकारियों ने नष्ट कर दी। अगर औलाद नालायक हो, तो वह अपने माता-पिता की विरासत भी मिटा देती है। राहुल गांधी ऐसे नहीं हैं, वे उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
Rahul Gandhi: नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर प्रतिक्रिया
उदित राज का यह बयान नवजोत कौर सिद्धू की उस टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी अभी भी गांधी परिवार की मानसिकता से बंधे हुए नजर आते हैं और सभी से खुलकर संवाद नहीं कर पाते। सिद्धू ने यह भी कहा था कि अगर किसी नेता से मिलने में आठ महीने लग जाएं, तो यह सही नहीं है और एक बड़े नेता को हर शुभचिंतक की बात सुननी चाहिए।
टिकट और संगठन पर भी बोले उदित राज
कांग्रेस नेता ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना किसी का भी अधिकार है, लेकिन पार्टी उम्मीदवार का चयन कई पहलुओं को देखकर करती है। पार्टी के प्रति समर्पण, सदस्यता, धरना-प्रदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रियता—इन सभी बातों के आधार पर ही प्रत्याशी तय किया जाता है।
ये भी पढ़ें… आजम खान की खामोशी के बीच सपा का नया चेहरा! 2027 में नसीमुद्दीन बनेंगे गेमचेंजर?






