RailOne Discount Offer: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब भारतीय रेल अपने यात्रियों को राहत देते हुए एक खास ऑफर पेश कर रहा है। इस ऑफर के तहत रेलवे अपने टिकट पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर में लोग कम कीमत के टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ केवल रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर ही मिलेगा, और इस दौरान उन यात्रियों को इस ऑफर का फायदा मिलेगा जो रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, और इससे स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा जो ट्रेन से सफर करते हैं।

क्या है भारतीय रेल का नया ऑफर?
रेलवे के अनारक्षित टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट का ऑफर है। यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही है, और इस ऑफर का लाभ यात्री केवल 14 जुलाई 2026 तक ही उठा सकते हैं। इस ऑफर का समय भले ही छोटा हो, पर जो यात्री रेलवे से रोजाना सफर कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी-खासी बचत है। हर दिन टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए यह फायदा है, बल्कि उन यात्रियों को महीने के अंत में अच्छी बचत होगी। इस ऑफर के कारण यात्रियों को डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ावा मिलेगा, जिसमें टिकट बुकिंग और भी आसान और तेज होगी।

RailOne Discount Offer: रेलवन ऐप से टिकट बुकिंग!
रेलवन रेलवे की सरकारी ऐप है। इस ऐप से टिकट बुक करना आसान हो गया है। अब यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होती, और अब यात्रियों को डिजिटल पेमेंट के जरिए टिकट बुक करने से समय भी बचता है और यात्रियों को कैश रखने की भी जरूरत कम होती है। इससे सफर और भी आसान और सुरक्षित बनता है। रेलवे के सरकारी ऐप से यात्रियों को किसी भी ऑफर की जानकारी जल्दी मिलती है, और रेलवन ऐप से यात्रियों को बहुत सी सेवाएं मिलती हैं। जैसे इस ऐप के जरिए यात्री केवल अनारक्षित ही नहीं, बल्कि आरक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
Written by- Rishika Srivastva
ये भी पढ़ें…वृंदावन में कार टक्कर के बाद बवाल, थाने में महिला का आधी रात वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल








