Home » राष्ट्रीय » राजधानी एक्सप्रेस हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई ट्रेन, 7 हाथियों की मौत; सीएम शर्मा ने दिए जांच के आदेश

राजधानी एक्सप्रेस हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई ट्रेन, 7 हाथियों की मौत; सीएम शर्मा ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

Rajdhani Express Accident: असम में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। लुमडिंग मंडल के जामुनामुख–कामपुर सेक्शन में डाउन 20507 सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक पार कर रहे हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सात हाथियों की मौत हो गई।

सीएम ने जताया शोक, जांच के निर्देश

इस दुखद घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज सुबह हुई इस दुखद ट्रेन दुर्घटना में सात हाथियों तीन वयस्क और चार बच्चे की मौत से हम बेहद दुखी हैं। वन विभाग को इस गंभीर घटना की विस्तृत जांच करने और विशेष रूप से कम दृश्यता वाले मौसम में वन्यजीव गलियारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।”

Rajdhani Express Accident: सुबह 2:17 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे हुआ। घटनास्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर स्थित है। टक्कर के बाद ट्रेन की गति अचानक रुकने से इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

यात्रियों को सुरक्षित किया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, लुमडिंग मंडल के मंडल रेल प्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभावित कोचों के यात्रियों को खाली बर्थ वाले अन्य डिब्बों में शिफ्ट कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। हेल्पलाइन नंबर जारी : यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: 0361-2731621, 0361-2731622, 0361-2731623

Rajdhani Express Accident: हाथी कॉरिडोर क्षेत्र नहीं था

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह अधिसूचित हाथी कॉरिडोर क्षेत्र नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक इंजन हाथियों से टकरा चुका था, जिससे डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद इस खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल अप लाइन से डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी की रानाघाट रैली में जा रहे मुर्शिदाबाद के चार समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत, गांवों में मातम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments