Home » BIOGRAPHY » BIOGRAPHY: कौन हैं राजेश चौधरी, क्यों कहलाते हैं पीएम मोदी और योगी के भरोसेमंद?

BIOGRAPHY: कौन हैं राजेश चौधरी, क्यों कहलाते हैं पीएम मोदी और योगी के भरोसेमंद?

Rajesh Chaudhary Biography:

Rajesh Chaudhary Biography: उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-माना नाम राजेश चौधरी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत महज 14 वर्ष की उम्र से की थी। सन 1987 में राजेश चौधरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। उनके प्रभावशाली कार्य और राजनीति के प्रति जुनून ने उनके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दरवाजे खोल दिए। किसान परिवार से आने वाले राजेश चौधरी, ABVP, बजरंग दल, ब्रज क्षेत्र के प्रभारी और युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं, साल 2022 में राजेश चौधरी ने मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा को हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया।

Rajesh Chaudhary Biography: किसान परिवार में जन्मे राजेश चौधरी

किसान परिवार में जन्मे राजेश चौधरी का जन्म 1 जून 1973 को उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित रद्दीकपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम विजेंद्र सिंह है, जो एक किसान हैं। जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी ने 1994 में आगरा विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी।

Rajesh Chaudhary Biography: RSS से शुरू किया राजनीतिक सफर

राजेश चौधरी को कम उम्र से ही राजनीति में दिलचस्पी थी। महज 14 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़कर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। RSS में रहकर राजेश चौधरी सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होकर अपनी राजनीतिक रुचि को बढ़ाया, लेकिन राजेश चौधरी का सफर सिर्फ RSS तक ही सीमित नहीं रहा। उनकी रुचि और एकाग्रता ने उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से कराया। ABVP द्वारा उन्हें कई प्रकार की अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलीं। ABVP संगठन में कार्य करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाया।

1998 में बने बजरंग दल के जिला संयोजक

राजेश चौधरी की कार्यशैली ने उन्हें 1998 में बजरंग दल का जिला संयोजक बना दिया। बजरंग दल से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन की गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई। बजरंग दल से जुड़ने पर राजेश चौधरी ने अपने संगठनात्मक सफर में प्रगति की। बजरंग दल से मिली जिम्मेदारियां राजेश चौधरी के संगठनात्मक सफर का अहम हिस्सा हैं।

2004 में बने ब्रज क्षेत्र के प्रभारी

साल 2004 में राजेश चौधरी के राजनीतिक सफर को एक और अवसर मिला। उन्हें भाजपा के ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। ब्रज क्षेत्र प्रभारी के ऑप्शन ने उनके राजनीतिक सफर में नया पन्ना जोड़ा। ब्रज क्षेत्र प्रभारी बनने के बाद उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। इसके अलावा, साल 2007 में उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया।

1992 में श्रीनगर में फहराया तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 1992 में मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में एकता यात्रा निकाली थी। यात्रा के दौरान भाजपा ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तभी अचानक से गोलियों की बरसात होने लगी और आतंकी भाजपा कार्यकर्ताओं को बार-बार धमका रहे थे कि “जिंदा रहना चाहते हो तो यहां से चले जाओ”, लेकिन जाट का लड़का राजेश चौधरी तिरंगा फहराने की जिद पर अड़ा रहा और टस से मस नहीं हुआ।

आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा को हराकर बने पहली बार विधायक

साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजेश चौधरी को मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रत्याशी और आठ बार विधायक रह चुके श्याम सुंदर शर्मा से था। राजेश चौधरी को कुल 83,958 वोट मिले, जबकि श्याम सुंदर शर्मा को 74,378 वोट मिले। इस तरह राजेश चौधरी ने 9,580 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की और पहली बार विधानसभा पहुंचे। इस जीत के साथ भाजपा ने मांट विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल की।

यह भी पढ़े- परिसीमन और महिला आरक्षण का असली पेच क्या है? किसकी सीट होगी महिलाओं के नाम, समझिए नेताओं की टेंशन