Home » उत्तर प्रदेश » राम मंदिर चढ़ावा केस में गिरफ्तारी के बाद इकबाल अंसारी ने CM योगी की जमकर तारीफ, बोले- “मुख्यमंत्री हो तो ऐसा”

राम मंदिर चढ़ावा केस में गिरफ्तारी के बाद इकबाल अंसारी ने CM योगी की जमकर तारीफ, बोले- “मुख्यमंत्री हो तो ऐसा”

Ram Mandir Case: राम मंदिर चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाबरी मस्जिद प्रकरण के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया और दोषियों को जेल तक पहुंचाया।

‘भगवान के घर चोरी करने वालों को मिली सजा’

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी है और यह सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में चोरी करना बड़ा अपराध है और जिन लोगों ने यह कृत्य किया, वे आज अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं। उनके अनुसार, कानून ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

Ram Mandir Case: सीएम योगी की कार्यशैली की तारीफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया और कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया। अंसारी ने कहा, “देश में मुख्यमंत्री हो तो योगी आदित्यनाथ जैसा होना चाहिए। उन्होंने जो कहा, वह करके दिखाया।”

‘चुन-चुन कर पकड़े जा रहे हैं आरोपी’

इकबाल अंसारी ने कहा कि पुलिस लगातार मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रही है और जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि चोरी गया सामान भी बरामद होगा। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर “दूध का दूध और पानी का पानी” कर दिया है।

Ram Mandir Case: अयोध्या में संतोष का माहौल

इकबाल अंसारी ने दावा किया कि इस कार्रवाई से अयोध्या के हिंदू, मुस्लिम, साधु-संत और आम नागरिक संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा है कि भगवान श्रीराम से जुड़ी चोरी हुई सभी वस्तुएं जल्द बरामद होंगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी।

ये भी पढ़े… “बाबर जनता पार्टी” वाली टिप्पणी पर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे पर भड़के भाजपा नेता