Ram Mandir Champat Rai: राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर एक नई चर्चा सामने आई है। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद उनके इस्तीफे की खबरों के बीच लोगों की दिलचस्पी मंदिर के प्रशासनिक ढांचे और कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर भी बढ़ गई है।
मुख्य पुजारी को मिलती है 38,500 रुपये मासिक सैलरी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की व्यवस्था के अनुसार राम मंदिर के मुख्य पुजारी को हर महीने करीब 38,500 रुपये वेतन दिया जाता है। वहीं रामलला की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग करने वाले सहायक पुजारियों को उनकी जिम्मेदारी और अनुभव के आधार पर 33,000 से 36,000 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाता है।
Ram Mandir Champat Rai: रहने, भोजन और चिकित्सा की भी सुविधा
वेतन के अलावा मंदिर के पुजारियों और सहायकों को ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में आवास, सात्विक भोजन, चिकित्सा सुविधा और साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि वे पूरी तरह से रामलला की सेवा में समर्पित रह सकें।
भंडार और दान व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का वेतन
मंदिर के भंडार, राशन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को 19,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। वहीं दानपात्रों से प्राप्त नकदी और चढ़ावे की गिनती, छंटाई और सत्यापन का कार्य करने वाले कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाता है, जिन्हें लगभग 20,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाता है।
Ram Mandir Champat Rai: चंपत राय नहीं लेते थे कोई वेतन
मंदिर के प्रशासनिक और प्रबंधन कार्यों की जिम्मेदारी संभालने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बारे में बताया जाता है कि वे इस पद के लिए कोई वेतन नहीं लेते थे। वे पूर्णकालिक स्वयंसेवक के रूप में बिना किसी मासिक मानदेय के मंदिर और ट्रस्ट की सेवाएं दे रहे थे।
चढ़ावा चोरी मामले के बाद बढ़ी चर्चा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच और एफआईआर दर्ज होने के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। इसी बीच चंपत राय के इस्तीफे की खबरों ने प्रशासनिक व्यवस्था और मंदिर कर्मचारियों के वेतनमान को भी चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि, चंपत राय के वेतन न लेने की जानकारी पहले भी कई बार सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है।
ये भी पढ़े… मतदाता सूची से एक साल में करीब 6 करोड़ नाम हटे, कई राज्यों में अभी भी SIR जारी








