Home » Breaking News » ‘रावण आज भी जिंदा हैं… बस रूप बदल गए हैं’, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

‘रावण आज भी जिंदा हैं… बस रूप बदल गए हैं’, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और आभूषणों की कथित चोरी के मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान में चोरी करने वाले सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि भगवान के भी दोषी हैं और उन्हें सरकारी दंड के साथ ईश्वरीय दंड भी अवश्य मिलेगा।

‘रावण का रूप बदल गया, श्रद्धालुओं का भरोसा लूटा’

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “रावण तो आज भी हैं, बस उनका रूप बदल गया है। रावण ने माता जानकी का हरण किया था, लेकिन इन लोगों ने राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की चोरी की है। यह सिर्फ पैसों की नहीं, करोड़ों लोगों की भावनाओं की चोरी है।”

Ram Mandir Donation Theft: ‘भगवान का महादंड तय है’

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच आगे बढ़ेगी तो अन्य दोषी भी सामने आएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जिस तरह रावण का अंत हुआ था, उसी तरह राम मंदिर के दान में चोरी करने वालों का भी बचना संभव नहीं है। उन्हें कानून सजा देगा ही, भगवान का महादंड भी निश्चित है।”

आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में

उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अब तक आरोपियों के कब्जे से करीब 79.85 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है।

Ram Mandir Donation Theft: राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

मामले को लेकर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि जनआस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहना है कि ‘राम मंदिर चंदा चोरी से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया सीएम का जमीन विवाद’ को लाया गया है . वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे “धर्मयुद्ध” बताते हुए दोषियों के सामाजिक बहिष्कार की अपील की है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस ने भी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, जबकि भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

ये भी पढ़े… CM योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा आज! दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात से बदल जाएगी पश्चिमी यूपी की तस्वीर