Breaking News
Home » News » रुपये की गिरती कीमत से टेंशन में सरकार, RBI फिर अपनाएगा 2013 वाला मास्टर प्लान

रुपये की गिरती कीमत से टेंशन में सरकार, RBI फिर अपनाएगा 2013 वाला मास्टर प्लान

रुपये की गिरती कीमत से टेंशन में सरकार, RBI फिर अपनाएगा 2013 वाला मास्टर प्लान

RBI MASTER STROKE:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-यूएस के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है, जबकि भारतीय रुपया दबाव में आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट ने सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में अब RBI एक बार फिर 2013 में इस्तेमाल किए गए अपने पुराने लेकिन असरदार फॉर्मूले को लागू करने की तैयारी में है।