Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में आजादपुर में नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

दिल्ली में आजादपुर में नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

Rekha Gupta
New Delhi: Delhi Chief Minister Rekha Gupta listens to residents’ grievances during a Jansunvai (public hearing) in New Delhi on Wednesday, January 07, 2026. (Photo: IANS/CMO)

Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से आसपास के नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं घर के पास ही उपलब्ध होंगी। इसमें आधार अपडेट, बायोमेट्रिक सुधार, पता बदलवाना, बच्चों का आधार पंजीकरण और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल हैं।

दिल्ली में आठ नए केंद्रों की मंजूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में कुल आठ नए आधार सेवा केंद्रों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से पांच का उद्घाटन आज एक साथ किया गया। इस पहल से राजधानी में आधार सेवाओं की पहुँच और मजबूत होगी और डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Rekha Gupta: सुरक्षा और पारदर्शिता में वृद्धि

रेखा गुप्ता ने बताया कि आधार प्रणाली ने फर्जी दस्तावेजों और डुप्लीकेट लाभार्थियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया है। इसके तहत देशभर में लाखों फर्जी एलपीजी कनेक्शन, राशन कार्ड और अन्य लाभार्थियों को सिस्टम से हटाया गया है। इससे सरकारी संसाधनों की सुरक्षा और योजनाओं की विश्वसनीयता बढ़ी है।

बच्चों और डिजिटल सेवाओं में सुधार

दिल्ली सरकार अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के आधार पंजीकरण और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। लगभग दो लाख बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित होगा।

Rekha Gupta: डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ई-ऑफिस, ई-फाइलिंग और पेपरलेस गवर्नेंस को तेजी से लागू कर रही है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनी हैं। लक्ष्य है कि हर नागरिक तक डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित हो और शासन का लाभ समय पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें…सोनभद्र में देर रात पुलिस–गौ तस्करों की मुठभेड़, दो बदमाश घायल, 9 गौवंश मुक्त