Home » स्पोर्ट्स » रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें खत्म, विश्व कप 2027 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे हिटमैन

रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें खत्म, विश्व कप 2027 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे हिटमैन

Rohit Sharma 2027 World Cup:

Rohit Sharma 2027 World Cup: भारतीय वनडे टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर सामने आई अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि 3 सितंबर को मुंबई में हुई मीटिंग में रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर विचार किया गया था। मुंबई में हुई मीटिंग से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे। इस मीटिंग में अजीत अगरकर शामिल नहीं हो पाए थे।

Rohit Sharma 2027 World Cup: देवजीत सैकिया-सभी को पता है कि रोहित कितना शानदार खेल रहे हैं-

रिव्यू मीटिंग में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे। देवजीत का कहना है कि रोहित को वर्ल्ड कप 2027 की स्क्वाड में शामिल करना बहुत जरूरी है। आगे देवजीत सैकिया कहते हैं कि 2023 में रनरअप, 2024 में टी20 विश्व कप जीत और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। मुझे नहीं लगता कि अब और उदाहरण की जरूरत पड़ेगी। रोहित एक खिलाड़ी से बढ़कर हैं। उनका मैदान पर होना ही बहुत है। मैं चाहता हूं कि रोहित अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत विश्व कप 2027 की जीत के साथ करें। आप सभी जानते हैं कि वह कितना शानदार खेल रहे हैं।

Rohit Sharma 2027 World Cup: इंग्लैंड दौरे के दौरान आई थी अफवाह-

रोहित शर्मा के रिटायर होने की अफवाहें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान आई थीं। इस सीरीज के पहले दो मैचों में हिटमैन के बल्ले से रन नहीं निकले थे। रोहित के खराब प्रदर्शन के कारण यह अफवाह सामने आ रही थी कि वह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। रोहित ने इन अफवाहों को तीसरे वनडे में शतक मारकर मुंहतोड़ जवाब दिया। इस शतक से खुश होकर कई फैंस ने अजीत अगरकर को तीखे बोल सुनाए।

विंडीज सीरीज में नजर आएंगे रो-को-

भारतीय दर्शकों को बस कुछ दिन और इंतजार करना है। इस महीने के अंतिम दिनों में फिर से दर्शकों को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होनी है

यह भी पढ़े- दिल्ली में 11 सितंबर को अवकाश, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था हुई सख्त