Russian Drone Attack: रूस के ड्रोन हमले में काला सागर में यूक्रेन के बंदरगाहों की ओर जा रहे दो नागरिक जहाज निशाना बने हैं। इनमें एक चीन के स्वामित्व वाला मालवाहक जहाज भी शामिल है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर रवाना होने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होनी है।
यूक्रेन के समुद्री बंदरगाह प्राधिकरण के अनुसार, सोमवार को हुए इस हमले में दो नागरिक जहाज प्रभावित हुए। इनमें एक जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत और दूसरा गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। दोनों जहाज ओडेसा क्षेत्र के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे थे।
चीनी जहाज KSL Deyang पर हमला
यूक्रेनी नौसेना ने बताया कि हमला KSL Deyang पर भी हुआ। यह जहाज चीन के स्वामित्व वाला है और उस पर चीनी क्रू मौजूद था। जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा था। यूक्रेनी नौसेना द्वारा जारी तस्वीरों में जहाज का एक हिस्सा जला हुआ दिखाई दिया।
Russian Drone Attack: बीजिंग यात्रा से पहले बढ़ा तनाव
यह हमला पुतिन की दो दिवसीय बीजिंग यात्रा से ठीक पहले हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ओडेसा क्षेत्र के बंदरगाहों और नागरिक जहाजों पर कई बार हमले हो चुके हैं। ओडेसा यूक्रेन के कृषि निर्यात का प्रमुख समुद्री केंद्र माना जाता है।
जेलेंस्की का आरोप
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि ड्रोन हमले में चीन के स्वामित्व वाले जहाज को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना को यह जानकारी थी कि समुद्र में कौन सा जहाज मौजूद है। हालांकि, रूस की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
Russia’s overnight attack on Dnipro and the region lasted more than six hours. A missile strike damaged an apartment block, with other civilian infrastructure also heavily hit. The attack also targeted energy facilities and residential buildings across the region. Drones struck… pic.twitter.com/rCr0eTetVp
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 18, 2026
ये भी पढ़े… वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देखकर किस पूर्व क्रिकेटर ने कहा — अच्छा हुआ मैं पहले ही रिटायर हो गया








