Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देखकर किस पूर्व क्रिकेटर ने कहा — अच्छा हुआ मैं पहले ही रिटायर हो गया

वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देखकर किस पूर्व क्रिकेटर ने कहा — अच्छा हुआ मैं पहले ही रिटायर हो गया

वैभव सूर्यवंशी के तूफान को देखकर किस पूर्व क्रिकेटर ने कहा — अच्छा हुआ मैं पहले ही रिटायर हो गया

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान किया है, तो वह हैं 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी। इतनी कम उम्र में जिस आत्मविश्वास, आक्रामकता और निडर अंदाज के साथ उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया है।अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने वैभव की बल्लेबाजी देखकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल Media पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया, नहीं तो मुझे भी मारता

स्पोर्ट्सबूम को दिए इंटरव्यू में मोहित शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा उसे भारत के लिए खेलना चाहिए। बड़े खिलाड़ियों और बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है और वह आईपीएल में वही कर रहा है।इसके बाद मोहित शर्मा ने हंसते हुए कहा अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया, नहीं तो वह मुझे भी मारता।मोहित का यह बयान इस बात का प्रमाण है कि वैभव की बल्लेबाजी ने अनुभवी खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है।

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल की उम्र में गेंदबाजों के लिए बना खौफ

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि विरोधी टीमों के लिए सिरदर्द बन गए।उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और कगिसो रबाडा जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की।उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, शानदार टाइमिंग और आक्रामक शॉट्स का ऐसा मिश्रण देखने को मिला कि हर मैच में दर्शक उनकी पारी का इंतजार करने लगे। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार आंकड़े

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 12 मैचों में

486 रन बनाए स्ट्राइक रेट 237.78
1 शतक
2 अर्धशतक
इतना ही नहीं, उनका स्ट्राइक रेट इस सीजन के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल रहा।

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं वैभव

भारतीय टीम में ओपनिंग स्लॉट के लिए पहले से कड़ी प्रतिस्पर्धा है।इस रेस में शामिल हैं अभिषेक शर्मा शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल ईशान किशन संजू सैमसन साई सुदर्शन लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से साफ कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।वैभव सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने जोश और ऊर्जा से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।हर चौके-छक्के के बाद उनका आत्मविश्वास, मैदान पर उनकी एक्टिव बॉडी लैंग्वेज और जीत की भूख उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

भारत को मिल गया भविष्य का सुपरस्टार?

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा बन सकते हैं।महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जो परिपक्वता और आक्रामकता दिखाई है, वह बेहद दुर्लभ है।वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं।अब क्रिकेट प्रेमियों को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब यह युवा बल्लेबाज टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर उतरकर दुनिया के सामने अपना जलवा बिखेरेगा।

ये भी पढ़े: क्या सच में सरकार….. मंदिरों का सोना लेने जा रही है? वायरल दावे का पूरा सच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments