Home » मनोरंजन » Sad Love Story: राम मंदिर में शादी नहीं कर पाएगी Nazia Elahi Khan, प्यार में मिला धोखा! कांच की तरह टूटा दिल

Sad Love Story: राम मंदिर में शादी नहीं कर पाएगी Nazia Elahi Khan, प्यार में मिला धोखा! कांच की तरह टूटा दिल

नाजिया इलाही खान
नाजिया इलाही खान

Sad Love Story: “शीशे का था दिल मेरा, पत्थर का जमाना था… दिल टूट गया हाये, दिल टूट गया…” आज से तकरीबन 6 या 7 साल पहले ये गाना दिल टूटे आशिकों पर पूरी तरह से फिट बैठ करता था। लेकिन आज ये गाना मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रहने वाली और हिंदुओं की बात बेबाकी से उठाने वाली वकील नाजिया इलाही खान पर सटीक बैठता दिख रहा है, क्योंकि जिस तरह से हाल ही में नाजिया खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की खबर आग की तरह फैलाई थी उस आग पर अब पानी गिर गया है। मतलब ये की नाजिया इलाही खान की शादी टूट चुकी है जो बॉलीवुड एक्टर पुनीत वशिष्ठ से होने वाली थी। जिसके बाद अब ये सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रखने के बाद भी नाजिया इलाही खान का रिश्ता टूट गया? इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। अगर आपको अच्छा लगे तो शेयर जरूर कीजिएगा।

पहले जानें क्यों टूटी शादी? 

Sad Love Story: कुछ दिनों पहले वकील नाजिया इलाही खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि वह पुनीत से शादी नहीं करेंगे। वीडियो में उन्होंने सख्त लफ्जों में कहा है कि वह अपने मंगेतर पुनीत से शादी नहीं करना चाहती, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा हैं और कानूनी रूप से उनका तलाक नहीं हुआ है। वीडियो में ये वह ये कहती सुनाई दे रही है कि  ‘जो लोग मुझे शादी की बधाइयां दे रहे हैं मैं उनकी आभारी हूँ। लेकिन यह शादी अब संभव नहीं है। क्योंकि एक्टर हैं पुनीत वशिष्ठ बहुत अच्छी एक्टिंग किया है और पूरे परिवार ने मिलकर। पुनीत का तलाक अब तक ऑट्रेलियन बीवी के साथ नहीं हुआ है। कानूनी तरीके से उनकी बीवी अभी भी ग्लोई है वो अब गोवा में रहती है और उसने काफी सरे प्रूफ भेजे है जिसमें पुनीत के खिलाफ अग्रेशन के बतमीजी के और पैसे के हेरफेर जैसी हरकतें शामिल है।

पुनीत की दूसरी शादी का भी किया खुलासा

Sad Love Story: आगे वीडियो में नाजिया खान ने पुनीत की दूसरी भारतीय शादी का भी खुलासा किया। जो उन्होंने एक चांद नाम की अघोरी बंगाली महिला से किया हुआ है। जब वह उमर गांव में शूटिंग करने लिए गए थे। जिसके साथ वह महाकुंभ में भी गए थे। जिसके सबूत मेरे पास है, वह महिला पुनीत के बीमार होने पर उनके साथ खड़ी रही लेकिन जब उन्हें मेरे ऊपर डोरे डालने थे तब उन्होंने चाँद से लड़ाई की और अलग हो गए। यहीं नहीं वीडियो के अंत में नाजिया ने चांद और ग्लोई का धन्यवाद भी किया।

राम मंदिर परिसर में शादी करना चाहाती थी नाजिया

Sad Love Story: नाजिया इलाही खान राम मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहती थीं। उनका कहना था कि  सही समय आने पर सबकुछ साफ़ हो जाएगा। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि नाजिया एक ब्राह्मण युवक से अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगी। उनका यह फैसला मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को नागवार गुज़रा, क्योंकि वह पहले भी अक्सर मुस्लिम समाज की आलोचना करती रही हैं। लेकिन अब रिश्ता टूटने के कारण नाजिया की शादी राम मंदिर में नहीं होगी।

ये भी पढ़े… Gold Price: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में आई इतनी गिरावट…