Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में स्मैक का काला कारोबार बेखौफ? पुलिस कार्रवाई के बावजूद सक्रिय तस्कर बने चुनौती

सहारनपुर में स्मैक का काला कारोबार बेखौफ? पुलिस कार्रवाई के बावजूद सक्रिय तस्कर बने चुनौती

Saharanpur News
Spread the love

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद में स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। सहारनपुर पुलिस नशाखोरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है, जिससे नशा तस्करी पर कुछ हद तक अंकुश जरूर लगा है, लेकिन इसके बावजूद जिले में कुछ तस्कर ऐसे भी हैं जो पुलिस की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

सूत्रों के अनुसार, सामने आई तस्वीरों और वीडियो में एक व्यक्ति खुलेआम चीख-चीखकर अपना गुणगान करता नजर आ रहा है। उसके चेहरे पर किसी भी तरह का खौफ दिखाई नहीं देता, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़िमी है कि जब अपराधी इस कदर बेखौफ हों, तो पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना कितना बड़ी चुनौती बन जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे लोगों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न सिर्फ सहारनपुर पुलिस के लिए नाकामी साबित होगी, बल्कि नशे का यह कारोबार जिले की नई युवा पीढ़ी को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

Saharanpur News: कासिम टोपा और साजिद पर गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति का नाम कासिम टोपा बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर साजिद नामक व्यक्ति के लिए काम करता है। आरोप है कि साजिद सहारनपुर का एक बड़ा स्मैक तस्कर है, जिसने अवैध नशे के कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की है। वहीं कासिम टोपा पर देहात कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कासिम टोपा ने कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी धाम के पास एक कमरा किराए पर लिया हुआ है, जबकि उसका कथित नशा कारोबार पूरे कोतवाली देहात इलाके में फैला हुआ है। यह स्थिति स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्द के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

कार्रवाई पर जनता की नजर

हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे आरोपों के सामने आने के बाद अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सहारनपुर पुलिस इन कथित तस्करों के खिलाफ कब और कैसी ठोस कार्रवाई करती है। अगर समय रहते इन पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो स्मैक का यह काला कारोबार जिले में और गहराता जा सकता है, जिसका सीधा असर समाज और खासकर युवाओं पर पड़ेगा।

Report By: Deepak Tiwari

ये भी पढ़े… संभल के अवैध मदरसे पर क्यों गरजा Yogi का बुलडोजर?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments