Home » उत्तर प्रदेश » 72 हूरों के… अस्पताल से घर लौट जीशान-गुलफाम पर क्या बोले EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक?

72 हूरों के… अस्पताल से घर लौट जीशान-गुलफाम पर क्या बोले EX-मुस्लिम सलीम वास्तिक?

जीशान और गुलफाम एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक
Spread the love

Salim Wastik: गाजियाबाद के लोनी इलाके में 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के लगभग एक महीने बाद खुद को एक्स-मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक अब अस्पताल से सुरक्षित घर लौट आए हैं। गंभीर चोटों और कई जटिल सर्जरी के बावजूद उनका हौसला अडिग है। गले पर गहरे घाव होने के बावजूद उन्होंने कहा कि अब उनकी आवाज पहले से भी ज्यादा बुलंद होगी और वे समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

सलीम के घर पर 24 घंटे पुलिस तैनात

घटना लोनी के निठौरा रोड स्थित अली गार्डन कॉलोनी में हुई थी, जहां जीशान और गुलफाम नाम के दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर सलीम पर हमला किया। हमले के दौरान उन्होंने सलीम के गले पर कई वार किए, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर जीवन-रक्षक उपचार दिया गया। हमले के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। सुरक्षा को देखते हुए सलीम के घर पर 24 घंटे पुलिस तैनात की गई है।

Salim Wastik: सलीम ने साझा की अपनी जंग

घर लौटने के बाद सलीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उस दिन का मंजर आंखों के सामने आज भी ताजा है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। इस हमले ने मुझे और मजबूत किया है। अब मैं पहले से ज्यादा बोलूंगा। मैं हमेशा समाज में फैली कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं और आगे भी उठाता रहूंगा।

मुसलमानों की इज्जत चाहता हूं; एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक जानलेवा हमले के बाद पहली बार बोले

आगे सलीम ने बताया कि उनके परिवार का इस्लाम पर विश्वास है, लेकिन वे खुद सामाजिक कुरीतियों और कट्टरपंथ के खिलाफ हमेशा मुखर रहे। कुछ लोग धर्म का हवाला देकर भटक रहे हैं और हमलावर पाकिस्तान के एक चैनल के बहकावे में आ गए थे। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण होने के कारण ही उन्होंने अपनी जान बचाई। इस बीच हिंदूवादी संगठनों और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस कठिन समय में उनका समर्थन किया। विधायक ने इस हमले को कट्टरपंथी सोच का परिणाम बताया और कहा कि जो लोग समाज के लिए सही बोलते हैं, उन्हें अक्सर धर्म विरोधी समझ लिया जाता है। विधायक ने ट्रिपल तलाक और हलाला जैसी प्रथाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि कई महिलाएं इससे प्रभावित हुई हैं और उन्होंने उनसे शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सलीम की सुरक्षा पूरी तरह प्रशासन की जिम्मेदारी है और उनका हर संभव ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़े… सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को उल्टा कर 36 डंडे मारने वालें मौलानाओं का योगी की पुलिस ने किया तगड़ा इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments