Home » Breaking News » संजय राउत का बड़ा बयान! बोले- ‘गृह मंत्री सदन में आएं और जवाब दें’

संजय राउत का बड़ा बयान! बोले- ‘गृह मंत्री सदन में आएं और जवाब दें’

Sanjay Raut’s Statement: संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सत्ता पक्ष के उस आरोप को खारिज किया है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चाहता है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर सरकार का पक्ष रखना चाहिए।

‘अमित शाह को सदन में आने से किसने रोका?’

संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष चर्चा से नहीं भाग रहा है। अमित शाह सांसद और गृह मंत्री हैं, ऐसे में उन्हें सदन में आकर चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि गृह मंत्री को सदन में आने से आखिर किसने रोका है।

Sanjay Raut’s Statement: छात्र मुद्दों पर जवाब की मांग

राउत ने कहा कि विपक्ष नीट पेपर लीक और झारखंड, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठा रहा है। उनके मुताबिक, छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों पर गृह मंत्री का सदन में आकर जवाब देना जरूरी है।

ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए स्थानीय भाषा का समर्थन

संजय राउत ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए स्थानीय भाषा सीखने की आवश्यकता का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे पेशे में हैं, जिसमें ग्राहकों से लगातार संवाद करना पड़ता है, उन्हें संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। मुंबई में ऑटो चलाने वालों के लिए मराठी, बेंगलुरु में कन्नड़ और अहमदाबाद में गुजराती सीखने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह बात पूरे देश पर लागू होनी चाहिए।

Sanjay Raut’s Statement: यशवंत वर्मा मामले पर भी बोले राउत

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों को लेकर राउत ने कहा कि एसआईटी की ओर से जांच और पूछताछ किया जाना अच्छी बात है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि न्यायपालिका में अभी भी कई ऐसे मामले मौजूद हैं, जिन पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि यदि आरोप साबित होते हैं तो दोषी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने से आम लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़े… कैब बुकिंग का बदला नियम! अब राइड से पहले नहीं देनी होगी टिप, सरकार ने एग्रीगेटर्स को दिया बड़ा आदेश