ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मामले की जांच तेज, प्रयागराज पुलिस की टीमें हरदोई और वाराणसी पहुंचीं

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मामले की जांच तेज, प्रयागराज पुलिस की टीमें हरदोई और वाराणसी पहुंचीं

Shankaracharya Case:

Shankaracharya Case: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की एक टीम ने हरदोई पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए, जबकि दूसरी टीम सोमवार को वाराणसी पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर शंकराचार्य से पूछताछ के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

गिरफ्तारी की आशंका के बीच वकीलों संग बैठक

मामले के बीच सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी स्थित अपने आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि वे गिरफ्तारी से बचाव के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं और पुलिस जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन बच्चों का जिक्र किया जा रहा है, वे उनके गुरुकुल से जुड़े नहीं हैं।

Shankaracharya Case: राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है और कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शंकराचार्य से मुलाकात कर नैतिक समर्थन जताया। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही।

Shankaracharya Case: अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने जनवरी में पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायालय में याचिका दायर की गई। अदालत के निर्देश पर झूंसी थाने में मामला दर्ज किया गया। इसमें शंकराचार्य, उनके एक शिष्य और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने माघ मेला क्षेत्र में उस स्थान का निरीक्षण भी किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था और पूरे इलाके का नक्शा तैयार किया गया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ : जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पाकिस्तानी निशान वाले दो संदिग्ध गुब्बारे बरामद, जांच शुरू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल