Home » धर्म » कुंडली में कमजोर शुक्र दे सकता है कई परेशानियां, भूलकर भी न करें ये काम

कुंडली में कमजोर शुक्र दे सकता है कई परेशानियां, भूलकर भी न करें ये काम

Shukra Grah Upay:
Shukra Grah Upay: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व बताया गया है। हर ग्रह जीवन के किसी न किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। इन्हीं ग्रहों में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सुंदरता और विलासिता का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में हो तो उसे भौतिक सुख-सुविधाएं, आकर्षण, धन और रॉयल लाइफ का आनंद मिलता है।

वहीं दूसरी ओर कमजोर शुक्र जीवन में आर्थिक परेशानी, वैवाहिक तनाव, प्रेम संबंधों में बाधा और मानसिक असंतुलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कमजोर शुक्र होने पर न करें ये गलतियां

Shukra Grah Upay: 1. शुक्रवार को सफेद चीजों का दान लेने से बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का शुक्र कमजोर हो उन्हें शुक्रवार के दिन किसी से सफेद रंग की वस्तु दान या उपहार में नहीं लेनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र और अधिक कमजोर हो सकता है।

Shukra Grah Upay: 2. काले कपड़े पहनने से करें परहेज

कमजोर शुक्र वाले लोगों को शुक्रवार के दिन काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इससे विवाह में देरी और रिश्तों में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

3. मांस-मदिरा से दूरी रखें

यदि कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो मांस और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। विशेष रूप से मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को इन चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

4. गरीबों और पशुओं को न सताएं

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कमजोर शुक्र वाले लोगों को गरीब, जरूरतमंद और निरीह पशुओं को कभी परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र के नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।

Shukra Grah Upay: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

शुक्रवार का व्रत करें

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत करना शुभ माना जाता है। कम से कम 11 शुक्रवार तक यह व्रत करने की सलाह दी जाती है।

महिलाओं का सम्मान करें

जिन लोगों का शुक्र कमजोर होता है, उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही शुक्रवार को जरूरतमंद महिलाओं को सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है।

इस मंत्र का करें जाप

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है- “ॐ शुक्राय नमः” मान्यता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है।

यह भी पढे़ : राहु महादशा से पहले अपनाएं ये उपाय: घटेगा नकारात्मक असर, सपनों को मिल सकती है नई उड़ान ज्योतिषाचार्य की सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments