Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में SIR ड्यूटी पर BLO दुष्यंत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

सहारनपुर में SIR ड्यूटी पर BLO दुष्यंत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

SIR In Saharanpur

SIR In Saharanpur: सहारनपुर के नुमाइश कैंप इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची की जनसुनवाई कर रहे BLO दुष्यंत सिंह बेदी की मंगलवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है। सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात दुष्यंत सिंह की यह अकस्मात विदाई ने पूरे प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर पैदा कर दी।

ड्यूटी स्थल पर मची हड़बड़ी 

नुमाइश कैंप के पास पानी की टंकी वाली पूर्व माध्यमिक विद्यालय में SIR अभियान जोर-शोर से चल रहा था। यहां हाउस टैक्स कैशलेस केंद्र के साथ-साथ मतदाता सूची सुधार के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई थी। सुबह समय पर ड्यूटी पर पहुंचे दुष्यंत सिंह दोपहर होते ही बेहोश हो गए। सहकर्मियों ने फौरन एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की टीम ने हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। यह घटना SIR जैसे महत्वपूर्ण अभियान के बीच आई जिससे स्थानीय स्तर पर कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय ढूंढे जा सकें।

SIR In Saharanpur: परिवार के एकमात्र भरोसे पर प्रहार

दुष्यंत सिंह का परिवार अब अनाथों की तरह रह गया है। लगभग आठ वर्ष पूर्व उनकी पत्नी के निधन के बाद वे बुजुर्ग मां और दो नाबालिग बच्चों के इकलौते सहारे थे। सिंचाई विभाग में लंबे समय से सेवा दे रहे दुष्यंत मजबूत इरादों वाले व्यक्ति थे जो परिवार की हर जिम्मेदारी निभाते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि दुष्यंत हमेशा मुस्कुराते रहते थे और कभी अपनी परेशानियां किसी से नहीं बांटते थे। अब प्रशासन ने परिवार को आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़े… गाजियाबाद में ’50 हजार’ की रिश्वत लेते पकड़े गए SHO जयपाल रावत, विभाग में मचा हड़कंप