Home » राजस्थान » SIR NEWS : एसआईआर अभियान उज्ज्वल भविष्य की नींव बोले – शर्मा

SIR NEWS : एसआईआर अभियान उज्ज्वल भविष्य की नींव बोले – शर्मा

SIR NEWS : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा( BHAJANLAL SHARMA )  ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सर्वेक्षण नहीं बल्कि सुरक्षा, पारदर्शिता और समृद्धि की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है।

पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए अहम पहल

SIR NEWS :  मुख्यमंत्री शर्मा सोमवार को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में आयोजित “मतदाता गहन पुनरीक्षण” कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान राज्य में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा, जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और बाहरी घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी।

घर-घर जाकर बीएलओ लेंगे जानकारी

SIR NEWS : मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी लेंगे। मतदाता को आवश्यक दस्तावेजों में से कोई एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर फॉर्म के साथ जमा करना होगा ताकि नाम पुनरीक्षण सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार में यह अभियान पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब राजस्थान भी इसे लेकर पूरी तरह तैयार है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

SIR NEWS :  मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस जनहित अभियान का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे अवैध निवासियों को संरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें, किसी के बहकावे में न आएं और अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें।

कार्यक्रम में रहे प्रमुख नेता 

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, तथा दिल्ली से एडवोकेट संकेत गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ .. PM VISIT NEWS : मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल