Home » पश्चिम बंगाल » SIR NEWS: पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, SIR पर भाजपा का करारा जवाब

SIR NEWS: पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने देंगे, SIR पर भाजपा का करारा जवाब

SIR NEWS

SIR NEWS: संसद में मंगलवार को चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रही है और बांग्लादेशी नागरिकों को बसाकर उन्हें मतदान अधिकार दिलाना चाहती है।

बांग्लादेशियों को बसाना चाहती है TMC

बालुरघाट से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा की जा रही एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध करने का नियमित कार्य है। उन्होंने आरोप लगाया, “टीएमसी चाहती है कि बांग्लादेशी मुसलमान यहां बसें और उन्हें वोट देने का अधिकार मिले। लेकिन भारत का संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि विदेशी नागरिकों को मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता।” मजूमदार ने दावा किया कि एसआईआर शुरू होने के बाद पश्चिम बंगाल के सीमाई इलाकों में बांग्लादेशियों की वापस अपने मुल्क लौटने की लाइनें लगी हैं।

SIR NEWS: भारत में वोट सिर्फ भारतीय देंगे

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि विपक्ष एसआईआर पर भ्रम फैला रहा है, जबकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा, “विपक्ष संसद चलने नहीं दे रहा है क्योंकि उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। भारत में वोट भारतीय देंगे न बांग्लादेशी और न म्यांमार के रोहिंग्या मतदाता सूची में घुस सकते हैं।” भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार ‘डिडक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ की स्पष्ट नीति पर काम कर रही है।

राहुल को आकर वास्तविकता समझनी चाहिए

भट्टाचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल का दौरा कर यह देखना चाहिए कि मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ता क्या कह रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ पश्चिम बंगाल में “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा लगाने वाला कोई भी कार्यकर्ता तैयार नहीं मिलेगा।

SIR NEWS: टीएमसी को दी चेतावनी

भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि टीएमसी पूरे देश की जनसांख्यिकी बदलने की साजिश में शामिल है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा।”भाजपा ने साफ किया कि विदेशी नागरिकों की घुसपैठ और फर्जी मतदाता सूची किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें…Operation Sindoor: शांति का सम्मान… पर उकसावे पर करारा वार! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनाथ सिंह