Home » Breaking News » सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंचे, फिर भी नहीं रुका आंदोलन! अभिजीत दिपके ने शुरू किया अनशन

सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंचे, फिर भी नहीं रुका आंदोलन! अभिजीत दिपके ने शुरू किया अनशन

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार से खुद अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि वांगचुक को हटाने से आंदोलन खत्म नहीं होगा।

’20 जुलाई को संसद मार्च हर हाल में होगा’

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दिपके ने कहा कि वह आज से भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं और 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च भी तय कार्यक्रम के अनुसार निकलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह भ्रम न पाले कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाकर आंदोलन को समाप्त किया जा सकता है।

Sonam Wangchuk: दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें सड़क पर घसीटा और जंतर-मंतर जाने से रोका। उन्होंने दावा किया कि कई सांसदों और विधायकों को भी प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोक दिया गया।

लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

दिपके ने समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली आ सकते हैं, वे आंदोलन को मजबूत करने के लिए पहुंचें। उनके अनुसार प्रदर्शन स्थल पर धरना और अनशन जारी रहेगा।

Sonam Wangchuk: पुलिस बोली- कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश, चिकित्सकीय सलाह और सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आवश्यक उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लोगों से सरकारी कार्य में बाधा डालने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़े… योगी का गाज़ियाबाद में सपा पर तीखा हमला, बोले- शिवभक्तों से थी दिक्कत, अपराधियों से नहीं