Home » पश्चिम बंगाल » Coldwave: दक्षिण 24 परगना में सर्दी का प्रकोप, कोहरे ने रोकी रोजमर्रा की जिंदगी

Coldwave: दक्षिण 24 परगना में सर्दी का प्रकोप, कोहरे ने रोकी रोजमर्रा की जिंदगी

ठंड का जोर जारी
Spread the love

South24 Coldwave: दक्षिण 24 परगना जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार तड़के जिले के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही, तेज और ठंडी हवाओं का असर भी महसूस किया गया। इस अचानक हुई शीतलहर के कारण आम लोगों का दिनचर्या प्रभावित हुआ।

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

सुबह से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बहुत कम होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कें पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर सुरक्षा के लिए वाहन धीमी गति से चलते देखे गए।

South24 Coldwave: ठंड का जोर जारी
ठंड का जोर जारी

South24 Coldwave: सुंदरबन में जलमार्ग प्रभावित

सुदूर सुंदरबन के तटीय इलाकों में ठंड और कोहरे का असर और अधिक देखा गया। सड़क मार्ग की तुलना में जलमार्ग पर दृश्यता बहुत कम होने के कारण नामखाना, बेनुबन और पाथरप्रतिमा सहित कई जगहों की फेरी सेवाएं प्रभावित हुईं। नामखाना से गंगासागर के बेनुबन जाने वाली लॉन्च सेवा फिलहाल बंद है। कोहरा कम होने और प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही यह सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। नामखाना लॉन्च घाट पर बड़ी संख्या में यात्री इंतजार करते नजर आए।

South24 Coldwave: ठंड का जोर जारी
ठंड का जोर जारी

विशेषज्ञों की सलाह-ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें

प्रख्यात भू-विज्ञानी सुजिब कर ने बताया कि इस बार एल नीनो के प्रभाव की वजह से ठंड का असर कुछ और दिनों तक बना रहेगा। उनके अनुसार, 16 जनवरी तक शीतलहर का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर भारत से आती ठंडी हवाओं ने भी राज्य में ठंड और तेज कर दी है। ऐसे मौसम में विशेषज्ञ लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments