Stage fallen: मध्य प्रदेश के देवास जिले में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्वागत के दौरान मंच अचानक भरभराकर टूट गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी वजह
जानकारी के मुताबिक, टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था। कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मंच पर चढ़ गए। भीड़ अधिक होने के कारण मंच का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक टूट गया। उस समय जिलाध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे।
Stage fallen: हादसे में कोई घायल नहीं
मंच गिरते ही कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाल ली।
पदभार ग्रहण के बाद क्षेत्रीय दौरे पर थे
Stage fallen: बताया जा रहा है कि टिकेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। इसके बाद वे क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान हाटपिपल्या में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि








