Home » लाइफस्टाइल » दिनभर स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहने से बढ़ रही परेशानी, अपनाएं ये टिप्स; मिलेगी राहत

दिनभर स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहने से बढ़ रही परेशानी, अपनाएं ये टिप्स; मिलेगी राहत

स्क्रीन

आज की डिजिटल लाइफ में सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल देखना और रात को सोने से पहले तक स्क्रीन पर नजरें टिकाए रखना आम बात हो गई है। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लास हो या फिर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग… दिन का ज़्यादातर वक्त मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की रोशनी में गुजरता है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। बता दें कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से आंखों में जलन, सूखापन, भारीपन और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। बहुत से लोगों को सिरदर्द या गर्दन के पास खिंचाव की भी शिकायत रहती है।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है। जिस कारण उन्हें आराम नहीं मिल पाता।

आंखों को मिलेगा रिलैक्स

ऐसे में अगर आप आंखों को रिलैक्स रखना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। इसके लिए आपको बस रोज कुछ मिनट आंखों का योग करना होगा। यकीन मानिए ये एक्सरसाइज एकदम आसान होते हैं और इसके लिए किसी भी पर्टीकुलर जगह की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे कहीं भी किया जा सकता है। इन्हें आपनाकर आंखों की थकान को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

हथेली

इस एक्सरसाइज के लिए दोनों हथेलियों को एक-दूसरे से रगड़ें, ताकि हल्की गर्मी पैदा हो जाए। फिर इन हथेलियों को बंद आंखों पर धीरे से रखें। कुछ सेकंड तक यूं ही रहें और गहरी सांस लें। हथेलियों की गर्माहट आंखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम देती है। साथ ही, स्ट्रेस भी कम करती है। इसे दिन में दो-तीन बार किया जा सकता है।

आम तौर पर हम हर कुछ सेकंड में पलक झपकाते हैं, लेकिन जब हम मोबाइल या कंप्यूटर देखते हैं, तो इसपर ध्यान नहीं रहता। इससे आंखें सूख जाती हैं और जलन महसूस होती है। इसलिए हर आधे मिनट में 10 बार तेजी से पलकें झपकाने की आदत डालें। फिर कुछ सेकंड आंखें बंद कर रिलैक्स करें। यह आंखों में नमी बनाए रखेगा।

त्राटक योग

आप चाहें तो त्राटक योग कर सकते हैं। इसके लिए जलती मोमबत्ती की लौ को बिना पलक झपकाए कुछ देर तक देखें। यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। साथ ही, एकाग्रता यानी काम में फोकस को बढ़ाती है। इसे रोज 1 से 2 मिनट तक किया जा सकता है।

आई बॉल मूवमेंट

आप आंखों को आराम पहुंचाने के लिए आई बॉल मूवमेंट कर सकते हैं। यह आंखों के लिए बहुत आसान और असरदार कसरत है। आंखों को पहले ऊपर-नीचे, फिर दाएं-बाएं और अंत में गोल-गोल घुमाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और आंखों की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं। इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार दोहराएं।

फोकस

अपनी उंगली को आंखों के पास लाएं और उस पर फोकस करें। फिर धीरे-धीरे उंगली को दूर ले जाएं, नजरें उसी पर टिकाए रखें। इससे आंखों की फोकस करने की क्षमता बेहतर होती है और देखने की शक्ति मजबूत होती है।

छींटे मारें

दिन में दो बार ठंडे पानी से आंखों पर छींटे मारना बहुत राहत देता है। इससे स्क्रीन टाइम के बाद की जलन और सूजन में भी कमी आती है। सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले इसे करने की आदत डालें।

20-20-20 नियम

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं। इसका मतलब है कि आपको हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर किसी चीज को देखना है। इससे थकान कम होगी। साथ ही रोशनी भी लंबे वक्त तक बनी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल