Home » बिज़नेस » अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा; निफ्टी 23,882 पर बंद

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा; निफ्टी 23,882 पर बंद

Stock Market Today:

Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मध्य-पूर्व में बिगड़ते हालात का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संघर्ष विराम (सीजफायर) खत्म होने संबंधी बयान के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ गई, जिससे पूरे दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार समाप्त होने पर बीएसई सेंसेक्स 1,677.12 अंक यानी 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 76,503.60 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 516.65 अंक यानी 2.12 फीसदी टूटकर 23,882.05 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार खुलते ही बढ़ा बिकवाली का दबाव

बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण शुरुआती कारोबार से ही निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,900 अंक तक लुढ़क गया और निफ्टी भी 24 हजार के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।

Stock Market Today: ऑयल और एयरलाइन शेयरों पर सबसे ज्यादा असर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का सबसे ज्यादा असर ऑयल मार्केटिंग और एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर पड़ा। भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और इंडियन ऑयल (IOC) के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं ईंधन महंगा होने की आशंका से इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) और स्पाइसजेट के शेयर भी दबाव में रहे।

सभी शेयरों का हाल बुरा

Stock Market Today:
Stock Market Today:

Stock Market Today: फार्मा और आईटी सेक्टर ने संभाला मोर्चा

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद फार्मा और आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत मजबूत रहे। सन फार्मा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन सेक्टरों को कुछ सहारा मिला।

गिरावट की बड़ी वजह क्या रही?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों की खबरों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी निवेशकों की सतर्कता ने भी बाजार पर दबाव बनाया। यदि मध्य-पूर्व में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो आने वाले दिनों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े : सदर बाजार को शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं, CM रेखा गुप्ता ने व्यापारियों को दिया भरोसा