Home » Breaking News » अमित शाह का बड़ा बयान! बोले- स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर PM मोदी दे रहे देश को नई दिशा

अमित शाह का बड़ा बयान! बोले- स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर PM मोदी दे रहे देश को नई दिशा

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आत्मविश्वास और ‘स्व’ को जगाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी मार्ग पर चलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद को किया नमन

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को वेदांत, भारतीय दर्शन और ज्ञान परंपरा से पुनः परिचित कराया। उन्होंने युवाओं में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की अलख जगाई तथा रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर अध्यात्म और सेवा को संगठित स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

Swami Vivekananda: विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का गौरव

गृह मंत्री ने साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्प जीवनकाल में भारतीय संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिक विरासत का विश्वभर में गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के संबोधन ने पूरी दुनिया को सनातन परंपरा के ‘विश्व बंधुत्व’ के संदेश से परिचित कराया।

आधुनिकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने आधुनिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन स्थापित किया। उनके विचार उस समय जितने प्रासंगिक थे, आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया और भारत के ‘स्व’ को पहचान दिलाई।

Swami Vivekananda: ‘उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है देश’

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी देशवासियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा और आशीर्वाद प्राप्त हो।

ये भी पढ़े… निकाह हलाला के नाम पर यौन शोषण बर्दाश्त नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट, FIR रद्द करने से इनकार