Breaking News
Home » राष्ट्रीय » ‘अगर खुद को न बचाता तो भीड़ मेरी जान ले लेती’, गिरफ्तारी के बीच स्वतंत्र भारद्वाज की सफाई

‘अगर खुद को न बचाता तो भीड़ मेरी जान ले लेती’, गिरफ्तारी के बीच स्वतंत्र भारद्वाज की सफाई

Swatantra Bhardwaj Arrest:

Swatantra Bhardwaj Arrest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट नीशू आजाद के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज ने अब पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि जिस घटना को हमला बताया जा रहा है, वह वास्तव में अपनी जान बचाने के लिए किया गया आत्मरक्षा का प्रयास था।

Swatantra Bhardwaj Arrest: ‘आत्मरक्षा में किया बचाव’-

एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बुलंदशहर में स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि अगर उन्होंने उस समय अपना बचाव नहीं किया होता, तो वहां मौजूद भीड़ उनकी लिंचिंग कर सकती थी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी पर हमला करने की मंशा नहीं थी। स्वतंत्र ने अपने दावे के समर्थन में वीडियो होने की बात भी कही। उनके मुताबिक, घटना के दौरान करीब 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान खुद को बचाने की कोशिश में नीशू आजाद के पिता के सिर पर चोट लग गई।

Swatantra Bhardwaj Arrest: मेडिकल रिपोर्ट का दिया हवाला-

स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, नीशू आजाद के पिता को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस की चल रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

वायरल पॉडकास्ट क्लिप को बताया फेक-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पॉडकास्ट की क्लिप को लेकर भी स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई दी। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं द्वारा शेयर की जा रही क्लिप फेक है। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट में कही गई बातों को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और उनके बयान को व्यंग्य के तौर पर समझा जाना चाहिए।

कपिल मिश्रा और चिराग पासवान पर भी दी सफाई-

राजनीतिक प्रभाव के चलते रिहाई मिलने के आरोपों पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कपिल मिश्रा और चिराग पासवान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों उनके भाइयों जैसे हैं। स्वतंत्र ने राजनीतिक रसूख के कारण रिहाई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पॉडकास्ट में कही गई बात व्यंग्य के तौर पर कही गई थी।

क्या है पूरा मामला-

दरअसल, पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान गाजियाबाद निवासी छात्रा नीशू आजाद के पिता संजय कुमार कथित तौर पर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान स्वतंत्र भारद्वाज और उनके साथियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नीशू आजाद को न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं, छात्र संगठनों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। वहीं, स्वतंत्र की ओर से अब घटना को आत्मरक्षा बताते हुए अपना पक्ष रखा गया है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

यह भी पढ़े- मथुरा के मुद्दे पर बुरी तरह फंस गये अखिलेश यादव, योगी की हो रही जय-जयकार