Home » अंतर्राष्ट्रीय » EU मीटिंग में बच्चे संग नजर आईं स्वीडिश मंत्री, बनीं इतिहास की पहली महिला

EU मीटिंग में बच्चे संग नजर आईं स्वीडिश मंत्री, बनीं इतिहास की पहली महिला

EU Meeting : यूरोपीय देश स्वीडन की पर्यावरण मंत्री रोमीनापूर मोख्तारी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में लक्जमबर्ग में यूरोपीय संघ (EU) के पर्यावरण मंत्रियों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में रोमीनापूर मोख्तारी अपने सिर्फ तीन महीने के बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं और पूरे समय बैठक में शामिल रहीं। ऐसा करने वाली वह यूरोपीय संघ की पहली मंत्री बन गई हैं, जिन्होंने अपने छोटे बच्चे के साथ आधिकारिक बैठक में हिस्सा लिया।

EU मीटिंग में स्वीडिश मंत्री

उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने उनके इस कदम की खूब तारीफ की। रोमीनापूर मोख्तारी ने कहा कि वह यह दिखाना चाहती थीं कि एक महिला एक ही समय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अच्छी मां भी बन सकती है और एक जिम्मेदार मंत्री भी।

इतिहास की पहली महिला

उनका मानना है कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके इस कदम से लोगों की सोच बदलेगी और सार्वजनिक जीवन में माता-पिता, खासकर कामकाजी माताओं की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझा और स्वीकार किया जाएगा।

Read More : Child Custody पर दिल्ली HC की अहम टिप्पणी, माता-पिता की लड़ाई में बच्चों का सबसे बड़ा नुकसान

Written By : Rishika Srivastva