T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो रहे युवा ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए खिताबी मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़ा। मैच के बाद अभिषेक ने अपनी इस सफलता का एक दिलचस्प राज खोला।
𝐓𝐡𝐞 𝐓𝐞𝐫𝐫𝐢𝐟𝐢𝐜 𝐓𝐫𝐢𝐨 🏆🏆🏆
Surya Kumar Yadav joins MS Dhoni and Rohit Sharma in the elite list of #TeamIndia captains to lift the ICC Men’s T20 World Cup 🫡👏#T20WorldCup | #MenInBlue | @msdhoni | @ImRo45 | @surya_14kumar pic.twitter.com/ui4OTMfH6l
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
T20 World Cup 2026: दोस्त के बल्ले से आया तूफान
अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि फाइनल में उन्होंने खुद के बजाय अपने साथी खिलाड़ी शिवम दुबे के बल्ले का इस्तेमाल किया था। अभिषेक ने बताया, “मैच की सुबह मैं कुछ अलग महसूस कर रहा था। शुभमन गिल उस वक्त मेरे पास नहीं थे, तो मैं सीधे शिवम दुबे के पास गया और उनका बल्ला उधार मांग लिया। मेरी इस पारी का पूरा श्रेय दुबे और उनके बल्ले को जाता है।” इसी ‘लकी’ बल्ले की मदद से अभिषेक ने महज 21 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने पावरप्ले में ही रिकॉर्ड 92 रन बोर्ड पर टांग दिए।
T20 World Cup 2026: संघर्ष से सफलता तक का सफर
फाइनल से पहले अभिषेक का बल्ला पूरी तरह खामोश था और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में केवल 89 रन बनाए थे। हालांकि, सबसे बड़े मंच पर उन्होंने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक ठोककर आलोचकों को करारा जवाब दिया। अपनी फॉर्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ साल से मैं शानदार लय में था, लेकिन पिछला एक महीना काफी कठिन रहा। ऐसे समय में टीम मैनेजमेंट और साथियों का भरोसा ही मेरी असली ताकत बना। कोच और खिलाड़ियों ने कभी मुझ पर शक नहीं किया और हमेशा कहते रहे कि ‘वह कर दिखाएगा’।”
मानसिक मजबूती और टीम का साथ
अभिषेक ने बात करते हुए कहा कि बुरा दौर हर किसी की जिंदगी में आता है, चाहे वह क्रिकेट हो या आम जीवन। उन्होंने कहा, “जब चीजें आपके पक्ष में न हों, तो आपके आसपास का माहौल बहुत मायने रखता है। अगर आपके साथ ऐसे लोग हैं जो आपको प्रेरित करते हैं, तो आप किसी भी मुश्किल से बाहर निकल सकते हैं। दूसरों की मदद करना जरूरी है, क्योंकि वह अच्छाई लौटकर आपके पास ही आती है।”
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
टीम इंडिया की एकतरफा जीत
अहमदाबाद के खचाखच भरे स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 21 गेंदों पर 52 रन और संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए।
न्यूजीलैंड की पारी का पतन
256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम दबाव झेल नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 96 रनों के बड़े अंतर से जीता। न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट (52) और सेंटनर (43) ने संघर्ष किया, लेकिन वह नाकाफी रहा।
गेंदबाजी में बुमराह-अक्षर का कहर
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 3 कीवियों को पवेलियन की राह दिखाई।
यह भी पढ़ें…सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, यूपी के 83 थानों में FIR; सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम








