T20 World Cup 2026: खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को इस बार प्राइज मनी के रूप में एक बहुत बड़ी राशि से नवाजा गया है। आईसीसी ने चैंपियन टीम को कुल 3.0 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.48 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। अगर पिछले संस्करण यानी 2024 से तुलना की जाए तो इस बार प्राइज पूल में 20 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछली बार भारत को जीत पर 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे, जिसका सीधा मतलब है कि इस बार टीम को पिछली बार के मुकाबले करीब 5 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए हैं। वहीं उपविजेता रही न्यूजीलैंड की टीम को भी रनर-अप के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.65 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम मिला है, जो पिछली बार के मुकाबले 3 करोड़ रुपये ज्यादा है।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳#TeamIndia clinch a record 3️⃣rd ICC Men’s #T20WorldCup title 🏆
Take. A. Bow 🫡#MenInBlue | #Final | #INDvNZ pic.twitter.com/nml1AZY5tK
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का महाकुंभ यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 रविवार, 8 मार्च को एक यादगार मोड़ पर समाप्त हुआ। अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की। इस महामुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने न केवल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि T20 विश्व कप के इतिहास में अपना खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनने का गौरव भी हासिल किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का यह पहला विश्व खिताब है और इसी के साथ टीम इंडिया अपनी सरजमीं पर फाइनल जीतने वाली दुनिया की इकलौती मेजबान टीम भी बन गई है।
T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह एक सुनहरा अध्याय है क्योंकि टीम इंडिया अब तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने इससे पहले साल 2007 और 2024 में यह खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड के पास अपना पहला T20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन वे भारतीय टीम के विशाल स्कोर के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए और उनका विश्व विजेता बनने का सपना एक बार फिर टूट गया।
भारतीय बल्लेबाजों का तूफान
मैच की शुरुआत में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला जिसे बल्लेबाजों ने दोनों हाथों से कबूला। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने सबसे शानदार पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलकर मजबूत नींव रखी। अंत में शिवम दुबे ने मात्र 8 गेंदों पर 26 रन जड़कर पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया। न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने 3 विकेट जरूर लिए लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए।
DEFENDING 🏆 CHAMPIONS 🏆#TeamIndia become the first team to defend the ICC Men’s #T20WorldCup title! 👏🇮🇳
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/F39uN5yrhX
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन
256 रनों के हिमालय जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में बिखर गई। पूरी कीवी टीम मात्र 159 रनों पर ही ढेर हो गई और 96 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके। स्पिनर अक्षर पटेल ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 3 ओवर में 27 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 52 और मिशेल सेंटनर ने 43 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन यह पारियां उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थीं।
यह भी पढ़ें…राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा पर प्रोटोकॉल विवाद, बंगाल सरकार ने MHA को जवाब भेजा








