ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » “भगवान की मर्जी से मिला मौका” 19 महीने बाद टी20 में लौटे मोहम्मद सिराज

“भगवान की मर्जी से मिला मौका” 19 महीने बाद टी20 में लौटे मोहम्मद सिराज

T20 World Cup2026: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर घर पर आराम कर रहे थे। उन्होंने 15 फरवरी को स्पेन जाकर रीयल मैड्रिड का फुटबॉल मैच देखने की योजना बनाई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मैच से दो दिन पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और उसके बाद चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया, जिसमें उन्हें टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए कहा गया।

सूर्या भाई का फोन आया, पहले लगा मजाक है

19 महीने बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे सिराज ने मैच के बाद कहा, “ऊपर वाला महान है। मैं इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं।” उन्होंने बताया कि सूर्यकुमार यादव ने फोन कर कहा, “मियां भाई, अपना बैग पैक करो और आ जाओ।” पहले तो उन्हें लगा कि मजाक किया जा रहा है, लेकिन जब चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया, तब यकीन हुआ। सिराज ने कहा कि शनिवार को ही उन्हें खेलने का मौका भी मिल गया, जो उनके लिए खास रहा।

T20 World Cup2026: अनुभव से माइंडसेट तैयार,भूमिका पर रहा फोकस

तैयारियों को लेकर सिराज ने कहा कि वह पिछले 10 साल से भारत के लिए खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें पता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में माइंडसेट कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी प्रक्रिया और सफलता पर ध्यान देना था।” टीम की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि 170 रन का स्कोर अच्छा माना जा रहा था और पावरप्ले में विकेट लेने का लक्ष्य रखा गया था।

अर्शदीप की तारीफ, ड्रेसिंग रूम रहा शांत

सिराज ने अपने गेंदबाजी साथी अर्शदीप सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी के दौरान ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत बताया। उन्होंने कहा कि जब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर होते हैं, तो टीम को भरोसा रहता है, क्योंकि उन्हें मुंबई की पिच की अच्छी समझ है।

ये भी पढ़े… विदेश दौरा: पीएम मोदी ने मलेशिया में पीएम अनवर इब्राहिम से की अहम वार्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल