ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » जीत से आगाज़! टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रन से हराया

जीत से आगाज़! टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रन से हराया

T20 World Cup 2026: गत चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाए 161 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से आक्रामक पारी खेली। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया। हालांकि अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाता नहीं खोल सके, जबकि मध्य क्रम भी ज्यादा प्रभावी नहीं रहा।

T20 World Cup 2026: लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की खराब शुरुआत

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा और महज 13 रन पर तीन विकेट गिर गए। एंड्रियस गौस (6), सैतेजा मुक्कमल्ला (2) और कप्तान मोनांक पटेल शून्य पर आउट हुए।

मिलिंद और संजय की साझेदारी ने दी उम्मीद

यूएसए की पारी को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। मिलिंद कुमार ने 34 और संजय कृष्णमूर्ति ने 37 रन बनाए, लेकिन इनके आउट होते ही यूएसए की पारी लड़खड़ा गई।

T20 World Cup 2026: भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने एक बल्लेबाज को आउट किया। यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में यूएसए को मिली-जुली सफलता

यूएसए की ओर से शैडली वैन शाल्कविक ने 4 विकेट लेकर प्रभावित किया, जबकि हरमीत सिंह को 2 विकेट मिले। सौरभ नेत्रावल्कर सबसे महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 65 रन खर्च कर बैठे।

ये भी पढ़े… सोफिया कुरैशी विवाद में बड़ा मोड़: मंत्री विजय शाह ने दोबारा मांगी माफी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल