Google Pixel 11 Series: Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को लेटेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है। तीनों स्मार्टफोन Google के नए Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं। वहीं, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में नया HiLight फीचर भी दिया गया है।
Google Pixel 11 Series: Google Pixel 11 सीरीज की भारत में कीमत-
भारत में Pixel 11 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। इसका 12GB + 512GB मॉडल 1,04,999 रुपये में आता है। फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर में उपलब्ध है। Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है, जो 12GB + 256GB मॉडल के लिए है। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये रखी गई है।Pixel 11 Pro XL के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। Pixel 11 Pro और Pro XL Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर ऑप्शन में आते हैं।
Google Pixel 11 Series: 20 अगस्त से शुरू होगी बिक्री-
Google Pixel 11 सीरीज की बिक्री 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी। कंपनी ने PixelSnap Case को 4,900 रुपये, PixelSnap Charger को 4,500 रुपये और PixelSnap Ring Stand को 2,979 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। फोन के साथ 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स-
पिक्सल 11 में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Google Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिप से लैस है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 17 पर चलता है।
Pixel 11 का कैमरा सेटअप-
पिक्सल 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर OIS और LDAF सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 10.8MP 5x टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी-
पिक्सल 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है। यह 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 PixelSnap वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 जैसे विकल्प दिए गए हैं।
Pixel 11 Pro और Pro XL में मिलेगा HiLight फीचर-
पिक्सल 11 Pro सीरीज का सबसे खास फीचर HiLight है। यह एक तरह का कॉन्टेक्स्चुअल अलर्ट सिस्टम है। रियर कैमरा फ्लैश के आसपास दी गई LED लाइट्स फोन को उल्टा रखने पर अलग-अलग कस्टम पैटर्न दिखा सकती हैं। Gemini के क्वेरी सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने के दौरान भी यह लाइट सिस्टम स्टेटस अपडेट दिखाता है। यूजर्स इनकमिंग कॉल के लिए कॉन्टैक्ट्स के हिसाब से कस्टम कलर कोड भी सेट कर सकते हैं।
Pixel 11 Pro और Pro XL का डिस्प्ले-
Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2856 x 1280 पिक्सल है। वहीं, Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1344 x 2992 पिक्सल है। दोनों फोन में 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
प्रो मॉडल्स में भी Tensor G6 प्रोसेसर-
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ Titan M3 सिक्योरिटी चिप दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। दोनों मॉडल Android 17 पर चलते हैं और इनमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ IP68 रेटिंग भी दी गई है।
Pixel 11 Pro सीरीज का कैमरा-
पिक्सल 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS और LDAF सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल और 10.8MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग-
Pixel 11 Pro में 4,840mAh की बैटरी है, जबकि Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन 30W वायर्ड और 25W Qi 2.2 PixelSnap वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों मॉडल्स में 5G, Wi-Fi, GLONASS, Galileo, BeiDou, NavIC, NFC और USB Type-C 3.2 पोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़े- संकटमोचन हनुमान और ऊंट: दक्षिण भारत की एक अनोखी और प्रेरणादायक मान्यता