WhatsApp Group Chat: ग्रुप चैट्स के लिए आए 3 बड़े फीचर्स, @all टैग से लेकर पोलिंग टाइमर तक सब कुछ नया

 WhatsApp Group Chat:

WhatsApp Group Chat: WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में बेहतर कोऑर्डिनेशन और आसान कम्युनिकेशन के लिए तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन अपडेट्स में Enhanced Polls, @all Mention और Existing Group से नया Group Chat बनाने की सुविधा शामिल है। कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स से बड़े ग्रुप्स में बातचीत और फैसले लेना पहले से ज्यादा आसान होगा। ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स को मिलेंगे।

WhatsApp Group Chat: Polls में मिलेगा टाइमर और प्राइवेसी का विकल्प-

वाट्सएप्प ने अपने Polls फीचर को अपग्रेड किया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए वोटिंग की डेडलाइन (End Time) तय कर सकेंगे, जिसके बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इसके साथ ही Anonymous Voting का विकल्प भी दिया गया है, जिससे वोटर्स की पहचान छिपी रहेगी। इतना ही नहीं, पोल बनाने वाला व्यक्ति पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवाल या विकल्पों में हुई टाइपिंग की गलती भी सुधार सकेगा।

WhatsApp Group Chat: @all टैग से एक साथ मिलेगा सभी को नोटिफिकेशन-

वाट्सएप्प ने नया @all Mention फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए ग्रुप में मौजूद हर सदस्य को एक ही टैग से नोटिफिकेशन भेजा जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर जरूरी घोषणाओं, स्कूल या ऑफिस बंद होने की सूचना, इवेंट रिमाइंडर और शेड्यूल में बदलाव जैसी अहम जानकारियां साझा करने के लिए उपयोगी होगा। हालांकि, 32 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप्स में केवल एडमिन ही @all टैग का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स चाहें तो इस नोटिफिकेशन को सेटिंग्स में जाकर म्यूट भी कर सकते हैं।

 मौजूदा ग्रुप से तुरंत बनाएं नया ग्रुप-

WhatsApp का तीसरा नया फीचर यूजर्स को किसी मौजूदा ग्रुप के चुने हुए सदस्यों के साथ सीधे नया ग्रुप बनाने की सुविधा देता है। इसके लिए सभी लोगों को दोबारा मैनुअली जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर किसी खास विषय पर अलग चर्चा, इवेंट प्लानिंग या सरप्राइज पार्टी जैसी गतिविधियों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।

कब तक मिलेंगे नए फीचर्स-

WhatsApp के मुताबिक, ये सभी नए ग्रुप चैट फीचर्स फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में एंड्रॉयड और iPhone समेत सभी यूजर्स के लिए ये अपडेट उपलब्ध हो जाएंगे

यह भी पढ़े- IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, बारिश और चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता