AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने दर्ज की वनडे सीरीज में तीसरी लगातार जीत

AFG vs IRE:

AFG vs IRE: अफ़ग़ानिस्तान बनाम आयरलैंड वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जीत के बाद अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या अफगानिस्तान इस सीरीज में 4-0 का आंकड़ा हासिल कर पाएगा।

AFG vs IRE: जादरान ने जड़ा अपने करियर का 7वां शतक-

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 107 रन जड़कर अपने करियर का सातवां शतक लगाया है। 90.68 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए जादरान ने इस पारी में 11 चौके और एक करारा छक्का लगाया है।

AFG vs IRE: सेदिकुल्लाह अटल ने खेली 143 रन की शतकीय पारी-

इब्राहिम जादरान के बाद अफगानिस्तान टीम के सेदिकुल्लाह अटल ने अहम पारी खेली है। अफगानिस्तान के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि सेदिकुल्लाह अटल ही एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टीम के लिए अहम पारी खेली है। 119.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सेदिकुल्लाह अटल ने 143 रन की पारी खेली है, जिसमें 17 चौके और चार शानदार छक्के शामिल हैं।

जादरान और सेदिकुल्लाह ने जड़ी अहम साझेदारी-

इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में नया पन्ना जोड़ दिया है। दोनों ने अफगानिस्तान टीम के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनाई है। दोनों के बीच 231 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले साल 2024 में मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 242 रन की साझेदारी बनाई थी। वहीं, अफगानिस्तान टीम की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यह साझेदारी 2023 में आई थी। जुलाई 2023 में अफगानिस्तान की दोनों ओपनर ने 256 रन की साझेदारी बनाई थी। यह साझेदारी ओपनर इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने की थी

यह भी पढ़े- Google Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL भारत में लॉन्च, जानें हर एक मॉडल की पूरी डिटेल

भारत को हराने वाले जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम, अफगानिस्तान के खिलाफ आयरलैंड की ODI टीम में मिली जगह

 AFG vs IRE:

AFG vs IRE: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा को बड़ा इनाम मिला है। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 5 अगस्त से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें जय मूंदड़ा को पहली बार वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि वह इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं।

AFG vs IRE: राजस्थान के टोंक से आयरलैंड तक का सफर-

29 वर्षीय जय मूंदड़ा का जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मूंदड़ा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

AFG vs IRE: टी20 में 5 विकेट, अब वनडे में मौका-

जय मूंदड़ा ने अब तक आयरलैंड के लिए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें अब वनडे टीम में जगह मिली है।

कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी-

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग की वापसी हुई है। वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वहीं युवा तेज गेंदबाज बायरन मैकडोनो को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

कई स्टार खिलाड़ी अब भी चोटिल-

आयरलैंड को इस सीरीज में भी चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझना पड़ेगा। तेज गेंदबाज जोश लिटिल, मैट होलार्ड, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील और डेविड डेलानी चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। फिलहाल बोर्ड ने पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए ही टीम का एलान किया है। बाकी दो मैचों का स्क्वाड बाद में घोषित किया जाएगा।

 आयरलैंड स्क्वैड- 

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैंफर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर

यह भी पढ़े- पेपर लीक आतंकवाद से कम नहीं, परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए सख्त कानून जरूरी: अनुराग ठाकुर