अलीगढ़ में फायरिंग के बाद एएमयू हॉस्टल पर छापा, छात्र के कमरे से हथियार और संदिग्ध कागजात बरामद
अलीगढ़ में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने एएमयू हॉस्टल में छापा मारा। एक छात्र के कमरे से कारतूस, मैग्जीन, नकली नोट और एक ही नाम की दो मार्कशीट बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपी छात्र की तलाश जारी है।