कौशांबी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 26 वर्षीय सिपाही दीपेंद्र यादव की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 26 वर्षीय सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। एक अन्य जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पश्चिम शरीरा थाने के फायर स्टेशन परिसर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हादसे के वक्त उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन करंट लगने से वह भी झटका खाकर दूर जा गिरीं और घायल हो गईं।

गंगा की कटान से जूझ रहा बलिया का नौरंगा गांव, ग्रामीणों ने खुद संभाली मोर्चे की कमान

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा गांव में गंगा की कटान ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Weather Alert: दिल्ली- यूपी के साथ इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट-

Weather Alert:

Weather Alert: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Alert:कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी-

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज आंधी, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अधिक से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Alert:उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून-

{IMD} के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। ओर इसके आसार अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लग रहे  हैं।

Weather Alert:यूपी मानसून के कहर में गई, कई लोगों की जान-

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार और गुरुवार को 52 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को भी दो लोग अपनी जान गवा बैठे। इसके साथ ही मुरादाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और मेरठ में बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई।

Weather Alert:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन की मौत-

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Weather Alert:सोमवार से फिर बढ़ सकती है गर्मी-

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से प्रदेश के करीब 50 जिलों में भीषण गर्मी और कई जिलों में “लू” का असर देखने को मिल सकता है।

Weather Alert:22 जून से तेज होंगी प्री-मानसून गतिविधियां-

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। वहीं 25 जून के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार से पांच दिन की देरी से दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़े-धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगी कॉमेडी की तगड़ी डोज

 

UP Housing Update: आवास विकास परिषद ने जारी की नई जमीन दरें, कई शहरों में रेट हुए अपडेट

उत्तर प्रदेश में अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अब प्रदेश के कई शहरों में घर बनाना पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है। आवास विकास परिषद ने साफ किया है कि जिन कॉलोनियों का विकास कार्य जारी है, वहां MCLR के आधार पर हर साल 8.7 प्रतिशत की दर से जमीन की कीमतें बढ़ाई जाएंगी।

अलीगढ़ में फायरिंग के बाद एएमयू हॉस्टल पर छापा, छात्र के कमरे से हथियार और संदिग्ध कागजात बरामद

एएमयू हॉस्टल में दबिश के बाद बड़ा खुलासा

अलीगढ़ में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने एएमयू हॉस्टल में छापा मारा। एक छात्र के कमरे से कारतूस, मैग्जीन, नकली नोट और एक ही नाम की दो मार्कशीट बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपी छात्र की तलाश जारी है।

सीएम Yogi Adityanath का जेवर दौरा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख अब तय हो चुकी है। 28 मार्च को जेवर में बनने जा रहे इस मेगा एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा, जिसे उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट कई मायनों में देश के अन्य बड़े एयरपोर्ट्स से अलग है। यह भारत का पहला ऐसा बड़ा एयरपोर्ट है जिसे शुरुआत से ही नेट-जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है।

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र! Khabar India

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र!

यूपी में अवैध तरीके से रहने वालों का कर दिया बड़ा खुलासा! गरजेगा बुलडोज़र! Khabar India