अमेरिका के 40 राज्यों में हिमयुग जैसी ठंड, ट्रंप के बयान से गरमाई ग्लोबल वार्मिंग की बहस
अमेरिका के करीब 40 राज्यों में हिमयुग जैसी भीषण ठंड की आहट ने हड़कंप मचा दिया है। रिकॉर्ड तोड़ कोल्ड वेव की चेतावनी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप का एक सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। जलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रंप की यह सोच भ्रामक है। विशेषज्ञों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन से औसत तापमान जरूर बढ़ता है, लेकिन इससे मौसम की चरम घटनाएं भी ज्यादा होती हैं।