माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

झांसी हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत

झांसी में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान के दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा में बड़ी सियासी एंट्री, सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल बनीं यूपी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल को अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 14 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद अब भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।