बीएचयू परिसर में डॉ. संतोष उपाध्याय को “राष्ट्र सेवा सम्मान” से किया गया सम्मानित

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी के परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “सार्थक एक नई सोच” के चेयरमैन डॉ. संतोष उपाध्याय को “राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. संतोष उपाध्याय ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम हैं।