’20 जुलाई बनेगी आजादी का दूसरा आंदोलन’: सोनम वांगचुक का नया संदेश, पत्नी के जरिए देशवासियों से अपील

सफदरजंग से सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी के माध्यम से हस्तलिखित संदेश जारी कर 20 जुलाई के संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, जेएनयूटीए ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए मार्च का समर्थन किया।

लद्दाख में अवैध ऑफ-रोडिंग पर सख्ती, 12 बाइकर्स और SUV चालक पर 1.70 लाख का जुर्माना

Ladakh News:

Ladakh News: लद्दाख प्रशासन ने पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अवैध ऑफ-रोडिंग करने वाले पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली बार मोटरसाइकिल समूहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बाइकर्स पर कुल 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि पैंगोंग झील के पास अवैध रूप से एसयूवी चलाने वाले एक पर्यटक पर 50 हजार रुपये का दंड लगाया गया। दोनों मामलों में कुल 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Ladakh News: सो मोरिरी के पास पकड़े गए 12 बाइकर्स-

वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने 4 जुलाई 2026 को गुरुग्राम स्थित टूर ऑपरेटर ‘वांडरऑन एक्सपीरियंसेज प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े 12 बाइकर्स के समूह को सो मोरिरी झील के पास संरक्षित क्षेत्र में अवैध ऑफ-रोडिंग करते हुए पकड़ा। यह इलाका चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाला पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील आर्द्रभूमि क्षेत्र है। जांच में समूह को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद प्रत्येक बाइक पर 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Ladakh News: पैंगोंग झील के पास SUV चालक पर 50 हजार का जुर्माना-

इससे पहले 30 जून 2026 को वन्यजीव विभाग ने नियमित गश्त के दौरान पैंगोंग झील के पास मान गांव में उत्तर प्रदेश नंबर UP12CA5111 वाली महिंद्रा XUV 3XO को रोका। वाहन चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के भीतर झील के किनारे अवैध रूप से ऑफ-रोड चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया और मेरठ निवासी चालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा कराने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया।

पर्यटन बढ़ने के साथ बढ़ी चिंता-

पिछले कुछ वर्षों में लद्दाख बाइक राइडर्स और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बन गया है। हालांकि, पर्यटन बढ़ने के साथ संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों, आर्द्रभूमियों और झीलों के किनारे अवैध ऑफ-रोडिंग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। प्रशासन का कहना है कि इससे नाजुक पारिस्थितिकी और वन्यजीवों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।

उपराज्यपाल ने दी सख्त चेतावनी-

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि लद्दाख की झीलें, पहाड़, नदियां और वन्यजीव देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे प्राकृतिक सुंदरता का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें और संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

EPF की तैनाती से निगरानी हुई और मजबूत-

अवैध ऑफ-रोडिंग पर रोक लगाने के लिए हाल ही में लद्दाख पर्यावरण संरक्षण बल (EPF) की तैनाती की गई है। 100 पूर्व सैनिकों से बनी यह विशेष टीम पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही चालान जारी करने का अधिकार रखती है।

सतर्क गश्त से पकड़े गए दोनों मामले-

वन्यजीव विभाग ने बताया कि दोनों मामलों का खुलासा नियमित गश्त और वन्यजीव मुखबिरों की सूचना के आधार पर हुआ। प्रशासन का कहना है कि आगे भी संरक्षित क्षेत्रों में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

यह भी पढ़े- NCP में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद, सुनेत्रा पवार को लीगल नोटिस; नए चुनाव की मांग

मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से 2 हफ्ते में मांगे नए नियम

Air Fare Rules:

Air Fare Rules: हवाई यात्रा के दौरान बढ़ते किराए और निजी एयरलाइनों द्वारा वसूले जाने वाले अतिरिक्त शुल्कों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह के भीतर भारतीय विमान अधिनियम, 2024 के तहत तैयार किए गए नियम पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि … Read more

FBI का ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग से भारत-अमेरिका रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

Lawrence Bishnoi Extradition:

Lawrence Bishnoi Extradition: ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच चल रहे संवेदनशील संबंधों के बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मामला एक नए विवाद का कारण बन सकता है। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में जारी आरोप पत्र में बिश्नोई को अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का सरगना बताते हुए उसके प्रत्यर्पण … Read more

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड से कई गाड़ियां मलबे में दबीं

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और सड़क पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू, चंपत राय और अनिल मिश्रा को हटाने पर लग सकती है मुहर

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार को शुरू हो गई। ट्रस्ट के नए महासचिव के लिए तीन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

राजीव चौक को जाम से मिलेगी राहत, NHAI बनाएगा दो एलिवेटेड रैंप

Rajiv Chowk Flyover:

Rajiv Chowk Flyover: गुरुग्राम के सबसे व्यस्त राजीव चौक को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने दो एलिवेटेड रैंप का डिजाइन तैयार कर लिया है। इन रैंप के बनने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे … Read more

ओडिशा पुलिस मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात अंतरराज्यीय चोर नफीस घायल, 30 से ज्यादा मामलों में था वांछित

Odisha Police Encounter:

Odisha Police Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड निवासी कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस सोमवार तड़के ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, नफीस चोरी और डकैती के 30 से अधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से झारखंड-ओडिशा सीमा … Read more

कमजोर मॉनसून का असर, देश के 166 बड़े जलाशयों में पिछले साल से 39% कम पानी

Slow monsoon: इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की धीमी रफ्तार का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Depression) और मजबूत हो गया है।

मौत के 17 साल बाद शिक्षक की नौकरी बहाल, गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Gujarat Teacher Case:

Gujarat Teacher Case: गुजरात हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में मृत शिक्षक हर्षद भावसार की नौकरी उनकी मौत के 17 साल बाद बहाल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि नियुक्ति के 33 साल बाद उसे रद्द करना कानूनन उचित नहीं है। इस फैसले से उनकी विधवा को मिलने वाली फैमिली पेंशन … Read more