नेपाल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन, 1500+ सरकारी नियुक्तियां रद्द
नेपाल की नई सरकार ने आते ही बड़ा और सख्त फैसला लिया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के जरिए एक अध्यादेश जारी कर 1500 से ज्यादा सार्वजनिक नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया ‘माय रिपब्लिका’ के मुताबिक, इस फैसले से कुल 1,594 पदाधिकारियों को पद से हटा दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में सरकारी पद खाली हो गए हैं, जिन्हें अब नए सिरे से भरा जाएगा।