बलूचिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर, 3 खतरनाक कमांडर गिरफ्तार

पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान के मंगला जरघून घर क्षेत्र में बड़ा ऑपरेशन चलाकर 35 आतंकियों को मार गिराया और 3 वरिष्ठ कमांडरों को गिरफ्तार किया। यह अभियान 4 दिनों तक चला और खुफिया जानकारी के आधार पर कई आतंकी ठिकानों को भी नष्ट किया गया।

बलूचिस्तान में फिर खूनखराबा: पाकिस्तानी सेना और डेथ स्क्वॉड पर 3 नागरिकों की हत्या के आरोप, मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश

बलूचिस्तान में 3 नागरिकों की हत्या से मचा हड़कंप

बलूचिस्तान में तीन नागरिकों की हत्या की घटनाओं ने मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। एक युवक का शव तीन महीने बाद मिला, जबकि खारान जिले में डेथ स्क्वॉड हमले में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके अलावा बलोची भाषा के गायक की भी उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मानवाधिकार संगठनों ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्वेटा में BLA के हमले, कई इलाकों पर कब्जे का दावा

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने शहर के कई बाजारों और अहम इलाकों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा, “मैंने अपने जीवन में बलूचिस्तान में ऐसी भयावह स्थिति कभी नहीं देखी।”