राजस्थान: बालोतरा के कुड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल
राजस्थान के बालोतरा जिले में जोधपुर नेशनल हाईवे पर कुड़ी के पास भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर घायल हो गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।