बीकानेर कांग्रेस में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष से कथित मारपीट पर 2 पूर्व पार्षद 6 साल के लिए निलंबित

मेघवाल से मारपीट पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पार्टी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।