मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, बोलेरो में जिंदा जले 6 से ज्यादा लोग

मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।