ब्रिक्स का नया दौर, भारत की कमान और 11 देशों का साथ… क्या दिल्ली से बदलेंगे दुनिया के व्यापारिक समीकरण?
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विस्तार के बाद पहली बार 11 सदस्य देश एक साथ जुटेंगे। सम्मेलन में व्यापार, वित्त, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल कारोबार, एआई और वैश्विक शासन सुधार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।