हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, 1 साल के मासूम समेत 5 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लाहाड़ गांव के पास वाहन गहरी खाई में गिरने से एक साल के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य पूरा कर जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।