बारिश के बीच हिमाचल की मुश्किलें बढ़ीं: 149 सड़कें बंद, 224 मौतें और 1121 करोड़ की भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। 149 सड़कें बंद हैं और बिजली-पानी की सेवाएं बाधित हैं। अब तक 224 लोगों की मौत, 330 घायल और एक व्यक्ति लापता है। प्रदेश को 1121 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।